DTC बसों में सीट के बारे में बताएंगे कंडक्टर

DTC बसों में सीट के बारे में बताएंगे कंडक्टर

नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में कंडक्टर सीटों की उपलब्धता के बारे में यात्रियों को जानकारी देंगे।

डीटीसी ने गुरुवार को फैसला लिया कि अब डीटीसी बसें यात्रियों की सुविधा के लिये सीट उपलब्धता की स्थिति प्रदर्शित करेंगी।

डीटीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा '' कंडक्टर को ए-4 आकार के ' सीट उपलब्ध ' और ' सीट उपलब्ध नहीं ' सूचना वाले बोर्ड दिये जाएंगे, जिन्हें उन्हें अपनी खिड़की के माध्यम से यात्रियों को दिखाना होगा।सीट उपलब्ध होने पर हरे रंग और नहीं होने पर लाल रंग का बोर्ड बस स्टॉप पर प्रतीक्षा कर रहे लोगों को दिखाया जायेगा।

Next Story
epmty
epmty
Top