चार्ज संभालते ही बोले नए कलेक्टर- ढ़िलाई नहीं होगी बर्दाश्त

चार्ज संभालते ही बोले नए कलेक्टर- ढ़िलाई नहीं होगी बर्दाश्त

शामली। निवर्तमान जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह का जनपद शामली से जनपद फतेहपुर स्थानान्तरण हो जाने के फलस्वरूप नवनियुक्त जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने आज कोषागार के डबल लॉक में महत्त्वपूर्ण अभिलेखों पर हस्ताक्षर करते हुए चार्ज प्राप्त किया।

नवनियुक्त जिलाधिकारी ने कहा कि उनके लिए जनपद की सबसे बड़ी प्राथमिकता जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा। जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाएगा किसी व्यक्ति को अपने हाथों में कानून लेने की जरूरत नहीं होगी। विकास की परियोजनाओं का हर पात्र लाभार्थी को लाभ दिलाया जाएगा यदि किसी स्तर पर लापरवाही होगी तो उच्चतम स्तर पर जिम्मेदारी तय होगी। जनपद के निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा किसी भी स्तर पर ढ़िलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद की साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कोषागार में चार्ज लेते समय नवनियुक्त जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी शामली विनय प्रताप सिंह भदौरिया, एसडीएम कैराना स्वप्निल कुमार यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी धीरज कुमार, सहायक कोषाधिकारी जयबीर सिंह सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहें।

epmty
epmty
Top