महिला सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन- महिलाओं को मिला प्रमाण पत्र

मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण सप्ताह के पाॅचवे दिन आज ग्राम जन्धेडी तहसील जानसठ में श्रम विभाग द्वारा कैम्प का आयोजन किया गया। महिला शक्ति मिशन (महिला सशिक्तिकरण) के अन्तर्गत जिलाधिकारी अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उप जिलाधिकारी जानसठ, उप श्रमायुक्त, सहारनपुर एंव सहायक श्रमायुक्त मुजफ्फरनगर उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में 19 महिला लाभार्थीयों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये एंव श्रमिक पंजीयन कैम्प का आयोजन भी किया गया जिसमें 34 महिला श्रमिक एंव 110 पुरूष श्रमिक कुल 144 श्रमिकों के पंजीयन किये गये। उपरोक्त कार्यक्रम में 224 महिलाये एंव 92 पुरूष उपस्थित रहे कुल 336 लोगो ने उपस्थिति दर्ज कराई। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी द्वारा महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों के बारे मे जानकारी दी गयी एंव महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने हेतु प्रेरित किया गया। उप जिलाधिकारी जानसठ द्वारा महिलाओं को यदि कोई समस्या होती है सम्बन्धित अधिकारीगण से सम्पर्क कर अपनी समस्याओं का तुरन्त निदान कराये। सहायक श्रमायुक्त द्वारा महिलाओं को श्रम विभाग में संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी एंव महिलाओं के उत्थान के लिए प्रेरित किया गया।
