महिला दिवस-स्वास्थ्यकर्मियों व महिलाओं ने रैली निकालकर फैलाई जागरूकता

महिला दिवस-स्वास्थ्यकर्मियों व महिलाओं ने रैली निकालकर फैलाई जागरूकता

मुजफ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के तत्वाधान में महिला स्वास्थ्यकर्मियो के साथ सामाजिक संगठनों से जुडी महिलाओं ने शहर में रैली निकालकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

सोमवार को शहर के टाउन हॉल स्थित मैदान से जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के लिए सीएमओ एसके अग्रवाल, डॉ. गीतांजलि वर्मा के नेतृत्व में सामाजिक महिलाओं व स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने हाथों में विभिन्न नारे और स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर शहर में जोरदार रैली निकाली। टाउन हॉल मैदान से शुरू हुई रैली शिव चैक, कोर्ट रोड, झांसी रानी चैक होते हुए वापस टाउन हॉल मैदान पर पहुंचकर समाप्त हुई। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ सविता डबराल ने हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की, रैली के दौरान महिलाओं के संबंध में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व महिलाओं द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां बताते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिन-रात काम कर रही है।

जनपद के अंदर महिला हेल्पलाइन डेस्क पुलिस थानों में बनाई गई है। पिंक बूथ बनाए गए हैं। वहीं जगह-जगह पुलिस सुरक्षा व्यवस्था हर चैराहे पर रहती है। कभी भी किसी भी महिला को कोई समस्या होती है तो पुलिस संबंधित का नाम सार्वजनिक किए बिना ही उनकी सहायता करती है। रैली में सीएमओ एसके अग्रवाल, डॉक्टर गीतांजलि वर्मा,खंड शिक्षा अधिकारी सविता डबराल,समाजसेवी सोनिया लूथरा ,समाजसेवी रीना अग्रवाल, समाजसेवी बीना शर्मा सहित जनपद की सभ्रांत महिलाएं मौजूद रही।

Next Story
epmty
epmty
Top