किसी भी आपातकाल में पुलिस की मदद ले महिलाएं

मुजफ्फरनगर। पुलिस की एंटी रोमियों ने मिशन शक्ति के अंर्तगत अभियान चलाते हुए शहर के स्कूल काॅलेजों में पहुंचकर छात्राओं को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी आपातकाल के समय पुलिस की मदद ले और अपराधों को रोकने में पुलिस की सहायता करे।

जनपद पुलिस की एंटी रोमियों टीम ने सोमवार को मिशन शक्ति के अंर्तगत जागरूकता अभियान चलाते हुए शहर के विभिन्न स्कूलो मे पहुंचकर छात्राओं से संपर्क किया और संविधान में महिलाओं को दिये गये अधिकारों की जानकारी दी। इस दौरान टीम सदस्यों ने छात्राओं से कहा कि कही भी असुरक्षित महसूस होने पर पुलिस से संपर्क करेें और बिना झिझक अपनी बात पुलिस को बताएं, जो आपकी समस्या का निवारण करने के लिए हर समय तत्पर है। उन्होेेंने बताया कि किसी भी स्तर से की जा रही ज्यादगी को सहन करने से परेशान करने वाले का हौंसला बुलंद होता है। हमारी यही चुप्पी एक दिन किसी बडे मामले का कारण बन जाती है।

महिलाएं व युवतियां बिना किसी हिचकिचाहट के हर बात को परिवारजनों के साथ साझा करें। सजगता से परिवारजनों के साथ ज्यादती को साझा करना चुप रहने से बेहतर है। अत्याचार या उत्पीडन इंसान को भीतर से खोखला बनाकर उसे आगे बढने से रोक देते है। महिला संबंधी अपराध रोकने में महिलाओं की सजगता और सहयोग जरूरी है। इस दौरान छात्राओं को पुलिस ने जागरूकता और महिलाओं के अधिकार संबंधी पत्रक वितरित करते हुए महिलाओं की मदद के लिए सरकार की ओर से बनाई गई हैल्पलाईन नंबरों की जानकारी दी और कहा कि हैल्पलाईन पर संपर्क कर पुलिस की सहायता ले जो हर समय मदद के लिए तैयार है। हैल्पलाईन पर पीडिता का नाम गुप्त रखा जाता है।