प्रियंका की रैली के लिए गांव-गांव जनसंपर्क करेंगे सेवादल कार्यकर्ता

प्रियंका की रैली के लिए गांव-गांव जनसंपर्क करेंगे सेवादल कार्यकर्ता

मुजफ्फरनगर। प्रियंका गांधी की 20 फरवरी की प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करेंगे।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का 20 फरवरी को मुजफ्फरनगर के बघरा में आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी परिप्रेक्ष्य में कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष राहुल भारद्वाज द्वारा बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता सेवा दल नेता मौहम्मद यूसुफ जड़ौदा व संचालन सेवादल जिला अध्यक्ष राहुल भारद्वाज ने किया। बैठक में प्रियंका गांधी की जय जवान जय किसान रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की गई।

वक्ताओं ने कहा कि सेवा दल के कार्यकर्ता गांव-गांव में घूमकर लोगों को रैली में आने के लिए अनुरोध करेंगे। बैठक में अफजाल अंसारी, सलीम सैफी, नईम अंसारी, मयंक गुप्ता, विनोद गौतम शर्मा, सुनील शर्मा, ओमवीर सिंह, सागर चैधरी, राजदीप सिंह, छोटा, फैजान, सनी शर्मा, राहुल दीक्षित, अभिषेक शर्मा, विकास शर्मा, प्रवेश दद्दू, अशोक शर्मा, आकाश शर्मा, अक्षय शर्मा, हाजी अहसान अंसारी, अहसान, जमील, नेपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Next Story
epmty
epmty
Top