मुलायम सिंह के स्वास्थ्य लाभ के लिए कराया महामृत्युंजय यज्ञ और दुआ

मुलायम सिंह के स्वास्थ्य लाभ के लिए कराया महामृत्युंजय यज्ञ और दुआ

मुजफ्फरनगर। जिला व महानगर समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में आयोजित किए गए महामृत्युंजय यज्ञ में आहुतियां देकर मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इसके अलावा मौलवी साहब ने भी दुआ के माध्यम से मुलायम सिंह के जल्द लाभ की दुआ अल्लाह तआला से मांगी।

बृहस्पतिवार को जिला व महानगर समाजवादी पार्टी की ओर से संगठन के महावीर चैक स्थित कार्यालय पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ के लिए महामृत्युंजय यज्ञ आयोजित किया गया। इस मौके पर मौलवी साहब से भी सपा कार्यालय पर दुआ कराई गई। महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी और महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट ने संयुक्त रुप से महामृत्युंजय यज्ञ में आहूतियां देते हुए मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु की कामना की। महामृत्युंजय यज्ञ बृज बिहारी अत्री, प्रबुद्ध सभा के नगर अध्यक्ष पंडित चूड़ामणि, पंडित देव शरण शास्त्री, पंडित आशीष मुद्गल एवं पंडित आनंद राज वत्स द्वारा संपन्न कराया गया। जबकि दुआ मौलवी कारी अब्दुल गफ्फार, हाफिज राशिद और मौलवी जावेद द्वारा कराई गई। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी और महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट ने संयुक्त रूप से ईश्वर और अल्लाह तआला से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और उनके दीर्घायु होने की कामना की। आयोजन में शमशाद अहमद, सभासद अनु कुरैशी, पूर्व सभासद जनार्दन विश्वकर्मा, शौकत अंसारी, मुकेश वशिष्ठ, महेश मित्तल एडवोकेट, सभासद विकल्प जैन, पूर्व सभासद दीपक गोयल, पूर्व सभासद आशु गुप्ता, शशांक त्यागी, अमित शील, महक सिंह बाल्मीकि, उमर खान, हाजी शकील अहमद, डा.नूर हसन, नदीम प्रभारी, काजी लियाकत अली, फराज खान, सावन कुमार एडवोकेट, तरुण सुधा एडवोकेट, विजय कुमार बाटा, धीरज शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, अलका शर्मा, सुधारानी, अरविंद गोयल, रचित गोयल, मोहसिन कुरैशी, सुशील जयंत, डॉ संजय, रितिक चैधरी, संजीव चैधरी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top