बांटे पत्रक- गिनाई सरकार की उपलब्धियां

बांटे पत्रक- गिनाई सरकार की उपलब्धियां

बुढ़ाना। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में मुद्रित कराई गई पुस्तिकाओं का वितरण करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई।


बृहस्पतिवार को बुढाना कोतवाली के बुढाना मंडल में मंडल उपाध्यक्ष मास्टर मनीष शर्मा, राष्ट्रीय निशानेबाज मोनू मलिक, सोनू कुमार, पूर्व प्रधान विजेंद्र और सचिन आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को मोदी सरकार के कार्यकाल के 4 वर्ष पूरा होने पर प्रकाशित कराए गए पत्रक वितरित किए। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को बताया कि उत्तर प्रदेश में 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाली योगी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना से काम करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए काम किया है।

उन्होंने बताया कि सरकार की नीतियों से समाज के सभी वर्गों के लोगों की स्थिति में आज आमूल-चूल बदलाव आया है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई कडी कार्यवाही के चलते आज प्रदेश में भयमुक्त व वातावरण उत्पन्न हुआ है। विकास के मामले में जो काम पिछले 70 सालों में नहीं हो पाया था वह योगी सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में ही पूरा करके पूरा दिखा दिया है। उन्होंने लोगों से भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया।







epmty
epmty
Top