मेलों में किसानों का सम्मान कर दिये प्रशस्ति पत्र

मेलों में किसानों का सम्मान कर दिये प्रशस्ति पत्र

मुजफ्फरनगर। प्रशासन द्वारा जनपद के कई ब्लाॅकों में किसान कल्याण मिशन योजना के अंतर्गत आयोजित किये किसान मेले व किसान सम्मान पर्व एवं किसान प्रदर्शनी में आसपास के क्षेत्रों के किसानों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मान पत्र बांटे गए।

जिला प्रशासन के तत्वावधान जनपद के किसानों को जागरूक कर सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए बुधवार को जनपद के ब्लाक मुख्यालयो पर किसान मेलों का आयोजन कर किसानों से सम्बंधित सभी विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिला मुख्यालय पर कूकडा ब्लाक परिसर में आयोजित किसान मेले की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गईं। हर स्टाॅल पर किसानों को बारीकी से योजना के फायदे और उनकी खेती करने के तरीके व उनके उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

किसान प्रदर्शनी में रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गये। रंगारंग कार्यक्रम में रागनियां व देहाती भजन, गीत के माध्यम से कलाकारों ने किसानों का मनोरंजन किया। मेले में आए किसानों ने रंगारंग कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। किसान मेले में मिशन शक्ति जिला प्रशासन विभाग की तरफ से लगे स्टाल पर महिला शक्ति के बारे में जानकारी दी गई। गन्ना विभाग की तरफ से खुद जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने प्रदर्शनी में लगे स्टाल पर खुद ही किसानों के साथ विभिन्न जानकारियां साझा की। कार्यक्रम के आयोजन में अमित राठी प्रमुख का महत्वपूर्ण रोल रहा। इस कार्यक्रम में प्रमुख अमित राठी, बीडीओ मायाराम, एडीओ प्रेम प्रकाश, जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी, प्रोबेशन विभाग से पूजा, रेनू सहित हर विभाग के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Next Story
epmty
epmty
Top