BJP नेता ने थामा लोकदल का दामन- किसानों का दुःख नहीं हुआ बर्दाश्त

BJP नेता ने थामा लोकदल का दामन- किसानों का दुःख नहीं हुआ बर्दाश्त

मुजफ्फरनगर। किसान आंदोलन को चलते हुए तीन माह से अधिक समय हो गया है। बावजूद इसके किसानों की मांग पर अभी तक कोई भी निर्णय नहीं हो सका है। किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी जा रही है। किसानों के दुःख से आहत होकर भाजपा नेता ने पार्टी को बाय-बाय कहते हुए लोकदल का दामन थाम लिया है।

मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र के गांव गोयला निवासी सूरज बालियान ने आज पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राठी के समक्ष लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि किसानों की भाजपा सरकार एक नहीं सुन रही है। किसानों के दुखों से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे किसानों के दुःख को देखकर बहुत दुखी हैं, इसलिए भाजपा को छोड़कर उन्होंने लोकदल की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि लोकदल ही किसानों की सच्ची हितैषी है। उनके साथ उनके दर्जनों साथियों ने भी लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने बताया कि वे 2014 में सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ से एबीवीपी के बैनर तले छात्र संघ का चुनाव लड़े थे। इसके बाद उन्होंने एबीवीपी का विश्वविद्यालय का प्रमुख भी बनाया गया था। अब वर्तमान में वे भाजपा के सौरव मंडल के सदस्य के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वे भाजपा की किसानों के प्रति जो नीतियां चल रही हैं, उससे बहुत दुखी हैं। इसी के चलते वे भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। सूरज बालियान के लोकदल में शामिल होने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।



Next Story
epmty
epmty
Top