अजीत सिंह बबलू सपा से निष्कासित

मुज़फ्फरनगर। सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा के जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह उर्फ बबलू को जिला पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सपा से 6 वर्षो के लिए निष्कासित कर दिया है।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने अजीत सिंह बबलू को पार्टी की सदस्य्ता से निष्कासित करते हुए इसकी अनुशंसा सपा प्रदेश अध्यक्ष को भेजी है।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त किसी भी सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता को बर्दाश्त नही किया जाएगा।
Next Story
epmty
epmty