आबिद अंजान अंसारी बने कांग्रेस के इंटक प्रदेश महासचिव

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिशों में लगी कांग्रेस समाज के सभी वर्गों तक अपनी पहुंच बनाने में लगी हुई है। समाज में मजदूर वर्ग को महत्वपूर्ण मानते हुए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने जनपद के जानसठ निवासी आबिद अंजान अंसारी को संगठन का प्रदेश महासचिव नियुक्त करते हुए मजदूरों को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है।
भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार तिवारी ने जनपद के कस्बा जानसठ निवासी आबिद अन्जान अन्सारी को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। आबिद अन्जान अन्सारी कांग्रेस पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। प्रदेश महासचिव के पद पर हुई नियुक्ति की इस खबर से उनके समर्थकों व शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पार्टी के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। जिससे लगता है कि कांग्रेस पार्टी संगठन में युवाओं की भागीदारी चाहती है। अपनी नियुक्ति के लिए आबिद अन्जान अन्सारी ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी हाईकमान की ओर से मुझे जो भी दायित्व दिया गया है।

निष्ठापूर्वक और सक्रियता से कार्य करने का अथक प्रयास करूंगा। किसान, मजदूर, शोषित समाज के अधिकारों के लिए लगातार लड़ाई लड़ रही कांग्रेस पार्टी की विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा। पूर्व मंत्री दीपक कुमार, सलमान सईद, जिला अध्यक्ष सुबोध शर्मा, शहर अध्यक्ष जुनेद रऊफ, सतीश शर्मा सेवादल, काजी अब्दुल्ला प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस, याकूब प्रधान जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस, जावेद पाशा, डॉ. जावेद उस्मानी, पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, डॉ. अली मतलूब, अब्बास अली ,प्रदीप राणा, सलीम अंसारी सभासद, अरशद खेड़ी आदि कांग्रेसियों ने उन्हें बधाई दी है।
