लेखपाल संघ के चुनाव में शेलेन्द्र अध्यक्ष व अनिल बने मंत्री

मुजफ्फरनगर। मुख्यालय के लिंक रोड स्थित मयूर महल बैंकट हॉल में सोमवार को संपन्न हुए उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के द्विवार्षिक चुनाव में शैलेंद्र कुमार शर्मा अध्यक्ष और अनिल कुमार वर्मा को मंत्री चुना गया।
लेखपाल संघ का द्विवार्षिक चुनाव सदस्यों की भारी मौजूदगी में हुआ। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में अध्यक्ष शेलेन्द्र कुमार के अलावा विनोद कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुकुल हसन कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल कुमार वर्मा मंत्री, प्रदीप सैनी उप मंत्री, गौरव कुमार कोषाध्यक्ष तथा भानु प्रताप लेखा परीक्षक निर्विरोध चुने गए। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का लेखपालों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वह लगातार लेखपालों की समस्याओं को उठाते रहेंगे। अगर किसी भी अधिकारी के द्वारा उनका उत्पीड़न किया गया तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।