जिले के आसपास के इलाको में महसूस किये गये भूकंप के झटके

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिला मुख्यालय सहित जिले के आसपास के इलाके में आज तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तड़के सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर यह झड़के महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3़ 3 आंकी गयी है। हालांकि इससे किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। सुबह उठने वालों लोगों ने भूकंप के हल्के झटके महसूस किए हैं। इसका केन्द्र सिवनी ही बताया गया है।
Next Story
epmty
epmty