संगठन की मजबूती के लिए जुटी सुभासपा-हर स्तर पर गठित होगी बूथ कमैटियां

संगठन की मजबूती के लिए जुटी सुभासपा-हर स्तर पर गठित होगी बूथ कमैटियां,पार्टी से और अधिक लोगों को जोडने के लिए सघन सदस्यता अभियान चलाने की हिदायत भी जारी की गई;

Update: 2025-04-29 06:14 GMT

कानपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को जिला स्तरीय बैठक आयोजित कर विधानसभा, ब्लॉक, सेक्टर एवं पंचायत स्तर पर जाकर बैठक करते हुए बूथ कमेटियों को गठन का निर्देश दिया गया। पार्टी से और अधिक लोगों को जोड़ने के लिए सघन सदस्यता अभियान चलाने की हिदायत भी जारी की गई।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आदेश पर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर के निर्देश पर कानपुर मंडल के संगठनात्मक समीक्षा बैठक का आयोजन शिव कृपा एनक्लेव अंबेडकर पुरम कल्याणपुर कानपुर में किया गया। मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मध्यांचल एवं पंचायती राज विभाग मंत्री प्रतिनिधि राजीव सिंह अर्कवंशी ने कहा कि सभी पदाधिकारी जिला स्तरीय बैठक कर विधानसभा, ब्लॉक, सेक्टर एवं पंचायत स्तर पर जाकर बैठकें कर बूथ कमेटियों को गठित करने का कार्य करें और सघन सदस्यता अभियान चलाया जाए।

उन्होंने कहा कि जब बूथ स्तर तक कमिटियों का गठन हो जाएगा तभी पार्टी के पदाधिकारी नेता जिला पंचायत सदस्य और प्रधान बन कर पार्टी संगठन को मजबूत बना सकते हैं। उन्होंने बैठक में उपस्थित हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एकजुटता बनाए रखने की सीख देते हुए कहा कि हमें जमीन स्तर पर जाकर बूथ स्तर पर कार्य करना होगा। बैठक में कानपुर मण्डल की नई कमेटी का गठन करते हुए पांच नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। कानपुर मंडल अध्यक्ष विनोद राजपूत ने बताया कि अभी तक जैसे चला चला, लेकिन अब कानपुर मंडल में आने वाले जनपदों में संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और मंडल पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ लोग सिर्फ़ पद लेकर बैठे है, लेकिन वह जनपद में काम नहीं कर रहे हैं, अब दिखावे से काम नहीं चलेगा, ऐसे नेताओं को स्पष्ट रूप काम करना ही होगा। बैठक में मुख्य अतिथि मंत्री प्रतिनिधि प्रदेश उपाध्यक्ष मध्यांचल मुख्य कमेटी राजीव सिंह अर्कवंशी के अलावा विशिष्ट अतिथि मण्डल अध्यक्ष कानपुर विनोद राजपूत, प्रदेश महासचिव मध्यांचल मुख्य कमेटी जयवीर सिंह निषाद, दिलदार हुसैन प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, कानपुर मंडल प्रमुख महासचिव प्रकाश राजभर आदि मौजूद रहे।

Full View


Tags:    

Similar News