एयरपोर्ट पर जूतों में मिली सोने की खान- 6.7 किलो सोने के साथ...
हिरासत में लिए गए सोना तस्कर से अधिकारी पूछताछ करने में लगे हुए हैं।;
मुंबई। बैंकॉक से उड़ान भरने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर पहुंची उड़ान से उतरकर जांच के लिए पहुंचे व्यक्ति के जूतों के भीतर सोने की खान मिली है। 6.3 करोड रुपए के सोने के साथ एक पैसेंजर को गिरफ्तार किया गया है।
रविवार को राजस्व खुफिया निदेशालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट से एक पैसेंजर को करोड़ों रुपए के सोने के साथ गिरफ्तार किया है।
बैंकॉक से उड़ान भरने के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर लैंड हुई फ्लाइट से निकलकर बाहर आए पैसेंजर के जूते सोने की खान निकले हैं। जांच पड़ताल के दौरान पैसेंजर के जूतों में 6.3 करोड रुपए का तकरीबन 6. 7 किलो सोना बरामद किया गया है।
तस्कर की गिरफ्तारी के बाद सक्रिय हुए राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने सोने के एक खरीदार को भी गिरफ्तार किया है जो सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का ही एक बड़ा हिस्सा था।
हिरासत में लिए गए सोना तस्कर से अधिकारी पूछताछ करने में लगे हुए हैं।