12वीं में 81.15 फ़ीसदी बच्चे पास- टॉप पर रही महक ने बिखरी खुशबू
परीक्षार्थियों में 1387263 छात्र और 1211297 छात्राएं हैं।;
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दसवीं कक्षा के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं। इंटरमीडिएट में 81.15 फ़ीसदी बच्चे पास हुए हैं।
शुक्रवार को शिक्षा निदेशक माध्यमिक उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित किए गए नतीजों के मुताबिक प्रयागराज की छात्रा महक ने इंटरमीडिएट में प्रदेश टॉप किया है। दूसरे स्थान पर तीन छात्राएं और एक छात्र रहे हैं। चारों के एक समान अंक आए हैं।
दूसरे स्थान पर अमरोहा की साक्षी 96.80%, सुल्तानपुर के आदर्श यादव 96.80%, प्रयागराज की शिवानी सिंह 96.80%, कौशांबी की अनुष्का सिंह 96.81% अंकों के साथ उत्तीर्ण हुई है। जबकि तीसरे नंबर पर इटावा की मोहिनी को 96.40 फ़ीसदी अंक हासिल हुए हैं।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह द्वारा घोषित किए परीक्षा परिणामों के मुताबिक इंटरमीडिएट में इस बार में लड़कियां लड़कों से 10% ज्यादा पास हुई हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने पहली बार छात्रों को मार्कशीट डाउनलोड करने का ऑप्शन दिया है। इस बार 12 वीं की परीक्षा में कुल 27,05,017 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। इनमें 14,58,983 छात्र, जबकि 12,46,024 छात्राएं थीं।
इंटरमीडिएट की परीक्षा में 2512576 रेगुलर, 85984 प्राइवेट के साथ कुल 2598560 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। परीक्षार्थियों में 1387263 छात्र और 1211297 छात्राएं हैं।