न्यायमूर्ति के आर श्रीराम ने मद्रास HC के 34वें मुख्य न्यायाधीश के....

राज्यपाल आर एन रवि ने राजभवन में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति श्रीराम को पद की शपथ दिलायी।

Update: 2024-09-27 08:33 GMT

चेन्नई। न्यायमूर्ति के आर श्रीराम ने शुक्रवार सुबह मद्रास उच्च न्यायालय के 34वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने राजभवन में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति श्रीराम को पद की शपथ दिलायी।

समारोह में राज्य के वरिष्ठ मंत्री दुरईमुरुगन, रेघुपति सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी. कृष्णकुमार, न्यायाधीश और न्यायपालिका के सदस्य भी समारोह में शामिल हुए।

Tags:    

Similar News