अश्लील हरकतें कर रहीं महिलाएं गिरफ्तार

गुजरात में वडोदरा शहर के सयाजीगंज क्षेत्र में अश्लील हरकतें कर रहीं दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है;

Update: 2021-12-06 08:50 GMT

वडोदरा। गुजरात में वडोदरा शहर के सयाजीगंज क्षेत्र में अश्लील हरकतें कर रहीं दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि शिकायत मिली थी कि अलग-अलग जगहों पर महिलाएं अश्लील इशारे करके राहगीरों को परेशान कर रही हैं। इसके आधार पर बीबीसी टावर और कमाटी बाग रोड़ पर खड़ी और वहां से आने-जाने वाले लोगों और युवकों को देखकर अश्लील हरकतें, इशारे कर रही दो महिलाओं को पकड़ लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


वार्ता 

Tags:    

Similar News