लेंटर तोड़ते समय भरभराकर गिरी छत, मलबे में दबे 2 मजदूर मरे, कई घायल

नवीनीकरण के लिए जर्जर हो चुके मकान का लेंटर तोड़ते समय अचानक से छत भरभराकर नीचे गिर गई।

Update: 2022-09-28 11:51 GMT

बिजनौर। नवीनीकरण के लिए जर्जर हो चुके मकान का लेंटर तोड़ते समय अचानक से छत भरभराकर नीचे गिर गई। छत के मलबे के नीचे लेंटर तोड़ रहे मजदूर दब गए। सूचना पर दौड़ी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। जहां दो मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में घायल हुए दो अन्य मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों मजदूरों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

बुधवार को जनपद बिजनौर के नंगल थाना क्षेत्र के शहजादपुर निवासी मुफीद अहमद अपने पुराने हो चुके मकान के लेंटर को चार मजदूरों की सहायता से तुड़वा रहा था। मजदूरी पर लाए गए गांव के ही वकील, मोनू, सलीम और शाईम लेंटर तोड़ने के काम में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक से मकान की छत भरभराकर नीचे आ गिरी। जिसके चलते लेंटर तोड़ रहे वकील और मोनू छत के मलबे के साथ नीचे गिर गए।

लेंटर के गिरते ही मौके पर बुरी तरह से कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मजदूरों को स्थानीय लोगों की सहायता से मलबे के नीचे से निकाल कर अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया। उधर लेंटर के मलबे से निकाले गए सलीम और शाहीम की उस समय तक मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

Tags:    

Similar News