भाजपा ने शिविर लगाकर की नर सेवा नारायण सेवा-दिखाया सेवा ही संगठन है

आज कैंप का 32वां दिन रहा। जिसमें लगभग 65 मरीजों को देखा गया तथा निःशुल्क दवाई का वितरण किया गया;

Update: 2021-06-14 14:12 GMT

मेरठ। वैश्विक महामारी कोरोना का प्रसार रोकने के लिये भाजपा की ओर चलाये जा रहे नर सेवा नारायण सेवा की भावना से लगाये गये चिकित्सा शिविर में उपचार के लिये आये ग्रामीणों की चिकित्सकों द्वारा जांच की गई और उन्हें निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे अभियान सेवा ही संगठन है के तहत नर सेवा नारायण सेवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद खटीक द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी में निरंतर सेवा भाव से कार्य किया जा रहा है।

जिसमें हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में गांव गांव में जाकर संस्था द्वारा कैंप लगाकर निरूशुल्क दवाई का वितरण किया जा रहा है तथा निःशुल्क एक एंबुलेंस भी क्षेत्र की जनता के लिए निरंतर सेवा में लगी हुई है।

आज ग्राम राफन में निःशुल्क दवाई का कैंप लगाया गया। आज कैंप का 32वां दिन रहा। जिसमें लगभग 65 मरीजों को देखा गया तथा निःशुल्क दवाई का वितरण किया गया। ग्राम राफन मे ब्रह्मपाल वाल्मीकि के यहां कैंप लगा। इस मौके पर गांव व आसपास के क्षेत्र के लोग भी काफी संख्या में उपस्थित रहे। शिविर आयोजन में समस्त ग्राम वासियों का सहयोग रहा। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद खटीक ने बताया कि कोरोना की वैश्विक महामारी से बचने का सिर्फ एक ही तरीका है कि सभी लोग टीकाकरण अवश्य कराएं। दो गज की दूरी मास्क है जरूरी नियम का पालन करें।

Tags:    

Similar News