सियासी उठापटक शुरू-नोमान मसूद रालोद छोड़ इस दल में शामिल

विधानसभा चुनाव 2022 की घोषणा के बाद राजनैतिक क्षेत्रों में उठापटक का दौर शुरू हो गया है;

Update: 2022-01-10 09:16 GMT
सियासी उठापटक शुरू-नोमान मसूद रालोद छोड़ इस दल में शामिल
  • whatsapp icon

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 की घोषणा के बाद राजनैतिक क्षेत्रों में उठापटक का दौर शुरू हो गया है। विधानसभा चुनाव की घोषणा से नेताओं की दलीय निष्ठाएं भी प्रभावित होने लगी है। सहारनपुर की राजनीति भी इससे अछूती नहीं रही है। सहारनपुर की सियासत में 40 सालों तक अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री के भतीजे नोमान मसूद रालोद को झटका देते हुए हाथी पर सवार हो गए हैं।

सोमवार को सहारनपुर के कद्दावर नेता रहे 9 बार के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद के भतीजे नोमान मसूद ने रालोद का हैंडपंप छोड़कर बसपा में शामिल होते हुए हाथी पर सवार हो गए हैं। नोमान मसूद गंगोह विधानसभा सीट से 2 बार चुनाव लड़ सके लड़ चुके हैं, लेकिन दोनों ही बार उनके हाथ हार ही लगी है। नोमान मसूद तकरीबन 1 साल तक चले किसान आंदोलन के दौरान रालोद में शामिल हो गए थे, लेकिन राष्ट्रीय लोकदल को अपने माफिक नहीं पाते हुए अब उन्होंने एक बार फिर से पाला बदल करते हुए बसपा का दामन थाम लिया है। दरअसल समाजवादी पार्टी की ओर से राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन किया गया है। इसके चलते गंगोह विधानसभा सीट चुनाव लडने के इच्छुक नोमान मसूद को समाजवादी पार्टी के खाते में जाती हुई प्रतीत हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के हिस्से में गंगोह विधानसभा सीट के जाने की संभावना पुख्ता होने की वजह से अब नोमान मसूद ने बसपा में शामिल होने का फैसला लिया है।



 


Tags:    

Similar News