पटाखा विस्फोट होने से व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल- छत में आई दरार
विस्फोट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे दर्शनगर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।;
अयोध्या। जनपद के थाना महाराजगंज क्षेत्र में पटाखा विस्फोट होने के कारण के व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना महाराजगंज के बाजार में दूसरी मंजिल पर पटाखे रखे हुए थे। इसी दौरान पटाखा विस्फोट हो गया, जिसकी वजह से छत में दरार आ गई। इस विस्फोट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे दर्शनगर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।