इंसान बना हैवान-कक्षा 6 की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या
इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना जनपद बरेली के शाही क्षेत्र के गांव से सामने आई है।;
बरेली। इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना जनपद बरेली के शाही क्षेत्र के गांव से सामने आई है। जहां पर छठी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। किशोरी घर से सुबह ही खेत के लिए निकली थी। शाम को उसका शव खेत नहीं पड़ा मिला। किशोरी के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। जिससे उसकी हत्या की आशंका स्पष्ट हो रही रही है। शव को देखते हुए पुलिस मामले में कुछ नहीं बोल रही है। पुलिस का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम नहीं हो जाता तब तक कुछ भी कहना सही नहीं होगा। पोस्टमार्टम के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं पुलिस को भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
स्वजन के मुताबिक, छात्रा गांव के ही विद्यालय में पढ़ती थी। कोरोना कर्फ्यू के चलते छात्रा का स्कूल बंद था। इसी के चलते वह अक्सर साइकिल से अपने खेत देख आती और लौट आती। शनिवार सुबह करीब आठ बजे छात्रा साइकिल से खेत के लिए निकली। दोपहर तक न लौटने पर मां को बेटी की चिंता सताने लगी। आस-पास के लोगों से जानकारी की तो कोई भी जानकारी न हुई। इस पर छात्रा की खोजबीन शुरू हुई। पुलिस को जानकारी दी गई। आरोप है कि पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। इससे गांव वालों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त हो गया। शाम करीब छह बजे घर से आठ सौ मीटर दूर स्थित छात्रा का शव उसके खेत के पास के ही गन्ने के खेत में मिला। खेत में पानी जमा हुआ था, इससे छात्रा का शव पूरी तरह से मिट्टी से सना हुआ था। सिर पर चोट के निशान थे। साइकिल भी पास में पड़ी हुई थी। शव के हुलिए को देखकर आस-पास के लोगों ने छात्रा के साथ दरिंदगी होने की बात कही। दरिंदगी के बाद छात्रा को मौत के घाट उतार दिया गया।
छात्रा का शव मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा के लिए शव को मोर्चरी भेजे जाने के लिए एंबुलेंस बुलवाई। एंबुलेंस आई ही थी कि आस-पास की महिलाएं एंबुलेंस के आगे बैठ गई। मांग थी कि जब तक कातिल को पकड़ नहीं लिया जाता तब तक एंबुलेंस यहां से नहीं जाएगी। करीब ढाई घंटे हंगामा चला, गांव के लोग इकट्ठा हो गए। गहमागहमी बढ़ता देख कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। काफी मान-मनोव्वल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।