पड़ोसी से अवैध सम्बंधों के शक में पति ने पत्नि की कर दी हत्या

जनपद के थाना नौबास्ता इलाके में अवैध सम्बंधों के शक के चलते झगड़े के दौरान पति ने पत्नि को मौत के घाट उतार दिया;

facebooktwitter-grey
Update: 2021-12-26 07:29 GMT
पड़ोसी से अवैध सम्बंधों के शक में पति ने पत्नि की कर दी हत्या
  • whatsapp icon

कानपुर।जनपद के थाना नौबास्ता इलाके में अवैध सम्बंधों के शक के चलते झगड़े के दौरान पति ने पत्नि को मौत के घाट उतार दिया। यह कारनामा कर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना नौबस्ता के राजीव नगर में हैदर अपनी पत्नि चाँदनी एवं अपने दो बच्चों 5 वर्षीय बेटी सहमा और 2 वर्षीय पुत्र हसन के साथ राजीव सुनार के मकान में किराये पर रह रहा था। हैदर को अपनी पतिन चांदनी पर किराये पर रह रहा अन्य पडोसी के साथ अवैध सम्बंध का शक था। इसी को लेकर हैदर और उसके पत्नि के बीच झगड़ा होता रहता था। ऐसे ही रविवार की सवेरे फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद हैदर ने अपनी पत्नि चांदनी का रस्सी से गला घोंटकर उसे मार दिया। यह कारनामा कर पति वहां से फरार हो गया। बच्चों की जोर से रोने की अवाजें सुनकर पड़ोसी कमरे में पहुंचे तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये और आरोपी की तलाश कर रही है।



 


Tags:    

Similar News