गुर्राए BJP MLA- किसी माई के लाल में दम हो तो दिखाए ताजिए दफनाकर

किसी माई के लाल में यदि दम है तो वह ताजिए दफनाकर दिखाएं।

Update: 2021-08-18 12:11 GMT

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कई अन्य विधायकों की तरह अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक ने मोहर्रम को लेकर लोगों को धमकी देते हुए कहा है कि किसी माई के लाल में यदि दम है तो वह ताजिए दफनाकर दिखाएं। किसी व्यक्ति ने भाजपा विधायक के इस विवादित बयान का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जिसे लेकर नागरिकों द्वारा तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है।

दरअसल बिठूर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक जनसभा का आयोजन किया गया था। जिसमें अपने संबोधन के दौरान भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने एक विवादित बयान दिया तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल हो रहे वीडियो में भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा लोगों से यह बात कहते हुए नजर आ रहे हैं कि यदि कोई ताजिया रखने का काम करेगा तो सबसे पहले हम वहां पर तख्त डालकर बैठेंगे। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा है कि मेरे रहते हुए किसी माई के लाल की हिम्मत नहीं है जो इस स्थान को कर्बला बना दे। भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा है कि सभी लोग साथ दें। देश में नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। सभी लोग मिलकर हिंदुत्व की बात पर साथ रहें और हम सब भी आपके साथ सबसे पहले आगे खड़े रहेंगे। अगर यहां ताजिया उठेगा तो मै लखनऊ की विधानसभा छोड़कर यहां आकर उनको रोकने का काम करूंगा। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा है कि यहां ताजिया दफन नहीं होगी बल्कि उनके इरादे दफन होंगे।

Tags:    

Similar News