ट्रैक्टर पलटने से किसान दम्पति की मृत्यु
खेत की जुताई कर वापस घर लौटते समय ट्रैक्टर पलटने से उस पर किसान दम्पति की मृत्यु हो गई;

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जफराबाद क्षेत्र में खेत की जुताई कर वापस घर लौटते समय ट्रैक्टर पलटने से उस पर किसान दम्पति की मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के जफराबाद क्षेत्र में महरूपुर गांव निवासी 40 वर्षीय महेश कुमार चौहान अपनी पत्नी 38 वर्षीय सरिता देवी के साथ रविवार देर शाम सरसों की बुवाई के बाद खेत से ट्रैक्टर पर सवार होकर घर वापस आ रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए और घटनास्थल पर ही ही उनकी मृत्यु हो गई।

वार्ता