चित्रगुप्त के वंशजों ने की कलम- दवात की पूजा

अराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने के बाद विधि विधान से अपनी कलम दवात की पूजा कर बड़ो का आर्शीवाद प्राप्त किया।;

Update: 2020-11-16 07:25 GMT

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती मण्डल के तीनो जिलो बस्ती, सिद्वार्थनगर तथा सतंकबीरनगर मे सोमवार को यम द्वितीया पर अपने अराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने के बाद विधि विधान से अपनी कलम दवात की पूजा कर बड़ो का आर्शीवाद प्राप्त किया।

Full View


बस्ती, सिद्वार्थनगर तथा सतंकबीरनगर जिलो मे चित्रगुप्त वंशजो ने छोटी दीपावली की शाम से ही कलम से तीन दिन के लिए लिखना बन्द कर दिया था। आज अपने अराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा तथा कलम दवात की पूजा करने के बाद घर मे बने नये चावल के आंटे की कलम, दवात, फारा, दही बखीर खा कर पानी पीने के बाद ही अपनी कलम से लिखना शुरू कर दिया है।

यह परम्परा युगो से चली आ रही है जिसका लोग विधि विधान से पूजन-पाठन करते है। आज के ही दिन भैया दूज का त्योहार है। भैया दूज का त्‍योहार भाई-बहन के अपार प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने भाइयों को घर पर आमंत्रित कर उन्‍हें तिलक लगाकर भोजन कराती हैं।




 




 


Tags:    

Similar News