UP में आठ जिलो के 44 गांव अभी भी बाढ़ से प्रभावित है: प्रसाद
आठ जिलों के 44 गांव अभी भी बाढ़ से प्रभावित और राहत सामग्री एवं अन्य सामान वितरित किया जा रहा है।;
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आठ जिलों के 44 गांव अभी भी बाढ़ से प्रभावित और राहत सामग्री एवं अन्य सामान वितरित किया जा रहा है।
राज्य के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 घंटे में प्रदेश में 7.3 मिमी औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 1.4 मिमी के सापेक्ष 521 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान प्रदेश में एक जून से 30 सितम्बर तक 748.8 मिमी औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 790.2 मिमी के सापेक्ष 95 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि शारदा नदी खीरी में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह है। प्रदेश में वर्तमान में आठ जिलो में 44 गांव ही बाढ़ से प्रभावित है। प्रभावित जिलो में सर्च एवं रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा पीएसी की 59 टीमें तैनाती की गयी है।
राज्य के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 1134 बाढ़ शरणालय स्थापित किये गये हैं। उन्होंने बताया प्रभावित गांवों में 1474 मेडिकल टीमें तथा 8641 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है। उन्होंने बताया कि खोज बचाव कार्य हेतु 451 मोटर बोट तथा 208 वाहन लगाये गये हैं। प्रदेश में 1258 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 2036 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 1176 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 1003752 है। उन्होंने बताया बचाव दलों ने 58351 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
उन्होंने बताया कि अब तक 365927 ड्राई राशन किट के अलावा 637278 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 290443.07 मीटर त्रिपाल, पीने के पानी का पाउच 258239 लीटर, ओआरएस के 304986 पैकेट तथा क्लोरीन के 3185901 टेबलेट वितरित की गई है।
वार्ता