6 लड़को ने किया 19 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप

6 लड़कों द्वारा 19 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप की घटना संज्ञान में आई है। इस गैंगरेप मामले में थाना इज्जतनगर पुलिस को बड़ी सफलता भी हासिल हुई है।;

Update: 2021-06-06 11:03 GMT

बरेली। हैवानियत की सारी हदें पार कर युवती के साथ आज भी रेप की घटनाएं सामने आती रहती है। उत्तर प्रदेश में 6 लड़कों द्वारा 19 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप की घटना संज्ञान में आई है। इस गैंगरेप मामले में थाना इज्जतनगर पुलिस को बड़ी सफलता भी हासिल हुई है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के 6 आरोपियों में से दो को अरेस्ट भी कर लिया और बाकी लोगों की तलाश कर रही है। इनमें से एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। जिसके पैर में पुलिस ने गोली मारी है। दूसरा आरोपी गिरफ्तार अन्य जगह से किया गया है। पैर में गोली लगने वाले आरोपी का नाम विशाल वही,जो दूसरा युवक बाहर से गिरफ्तार किया गया उसका नाम अनुज पटेल है। जिसकी उम्र 23 वर्ष है। अभी भी 4 आरोपी फरार चल रहे है। पुलिस की कई टीमें इनकी तलाश में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि दुष्कर्म की घटना 31 मई की है,जब युवती अपने दो दोस्तों के साथ कहीं जा रही थी। तभी आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा जारी स्टेटमेंट के अनुसार युवती ने लज्जा  के वजह कोई एफ आई आर दर्ज नहीं कराई थी और न ही अपने   घर वालों को भी उसने बताया था। मगर जब युवती को घर वालो ने  परेशान देखा  तो उसके घर वालों ने युवती अपने साथ गैंगरेप की घटना होना। बताया पुलिस ने आगे की कार्रवाई की जा यही है और मेडिकल जांच के लिए युवती को भेज दिया गया। दो आरोपी भी पुलिस द्वारा अरेस्ट किये जा चुके है।

Tags:    

Similar News