मकड़ी के डंक मारते ही बेहोश हुई महिला-बाल बाल बची जान

छत्तीसगढ़ के कोरबा के पाली में रहने वाली हेमा यादव पत्नी रविकांत यादव मंगलवार की सवेरे घर में बर्तन साफ कर रही थी।

Update: 2023-05-02 11:24 GMT

नई दिल्ली। घर और दुकान आदि की छत एवं दीवारों पर लगे मकडियों के जाले साफ सफाई करते समय अक्सर लोग आराम के साथ उतार देते हैं। कई बार जाले के साथ गिरने वाली मकड़िया जानलेवा भी साबित हो जाती है। मकड़ी के काटने से बेहोश हुई महिला की जान पर बन आई। बिगड़ी हालत में अस्पताल ले जाकर भर्ती कराई गई महिला का इलाज करने वाले चिकित्सकों ने कहा है कि महिला को काटने वाली मकड़ी टोरेंटयूला थी। जिससे महिला की जान भी जा सकती है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा के पाली में रहने वाली हेमा यादव पत्नी रविकांत यादव मंगलवार की सवेरे घर में बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान उसके पैर में एक मकड़ी ने काट लिया। बर्तन साफ करने के बाद महिला उन्हें धोकर कमरे में चली गई। इसी दौरान उसके पैर में तीव्र दर्द होने लगा। महिला ने अपने पति को मकड़ी द्वारा काटने की बात बताई। रविकांत जब मौके पर जाकर देखा तो उसकी पत्नी को काटने वाली मकड़ी सामान्य के मुकाबले काफी बड़ी थी। इस पर उसने मकड़ी की फोटो अपने कैमरे में कैद कर ली।

जब वह कमरे के भीतर पहुंचा तो उसकी पत्नी हेमा बेहोश हुई जमीन पर पड़ी थी। आनन-फानन में महिला को अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। मेडिसन विभाग के एमडी चंद्रकांत भास्कर ने बताया है कि आमतौर पर सांप और अन्य जहरीले जंतुओं के काटने पर हम एंटी स्नेक वेनम का उपयोग करते हैं। लेकिन यह मामला जहरीली मकड़ी के काटने का है। इसलिए महिला का सिंप्टोमेटिक ट्रीटमेंट किया जा रहा है। समय रहते इलाज नहीं कराने पर ऐसी मकड़ी के कांटे व्यक्ति की जान भी जा सकती है। उन्होंने बताया कि महिला के पति ने जिस मकड़ी की फोटो दिखाई है वह काफी जहरीली होती है।

Tags:    

Similar News