BMW की टक्कर से पत्नी की मौत- पति गंभीर- टक्कर के बाद बोनट पर....

घायल हुई महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

Update: 2024-07-07 10:00 GMT

मुंबई। मछली खरीदने के लिए बाजार गए दंपति की बाइक में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बोनट पर जाकर गिरे पति-पत्नी में से महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। जख्मी हुए पति का अस्पताल में ट्रीटमेंट चल रहा है।

रविवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के वर्ली के कोलीवाडा इलाके में रहने वाले दंपति बाइक पर सवार होकर ससुन डाक पर मछली खरीदने के लिए गए थे। मछली की खरीदारी करने के बाद जब पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे तो इसी दौरान पीछे से फर्राटा भरती हुई आ रही बीएमडब्ल्यू गाड़ी में उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पलट गई और उस पर सवार पति-पत्नी कर के बोनट पर जाकर गिर गए। पति खुद को बचाने की कोशिश में तुरंत बोनट से कूद गया, लेकिन पत्नी उठ नहीं सकी। घटना के बाद कार सवार अपनी गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गया। घायल हुई महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

महिला के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हिट एंड रन का मामला दर्ज करते हुए पुलिस दुर्घटना करके फरार हुए चालक और गाड़ी की तलाश में जुट गई है।

Tags:    

Similar News