वक्फ बिल का स्वागत कर मुस्लिम पसमांदा महाज के वसीम बोले....

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा है कि बिल का ऐसे लोग ही विरोध कर रहे हैं जो इसका दुरुपयोग कर रहे हैं।;

Update: 2025-04-06 11:28 GMT

लखनऊ। लोकसभा एवं राज्यसभा में पास किए गए वक्फ संशोधन विधेयक- 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम पसमांदा महज ने वक्फ बिल का स्वागत और समर्थन किया है। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा है कि बिल का ऐसे लोग ही विरोध कर रहे हैं जो इसका दुरुपयोग कर रहे हैं।

रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा वक्फ संशोधन बिल- 2025 को मंजूरी दिए जाने का स्वागत और समर्थन करते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम पसमांदा महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईनी ने कहा है कि वक्फ संपत्ति के माध्यम से आज तक किसी भी गरीब या पसमांदा मुसलमान का भला नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा है कि इसके विरोध में अपने स्वर बुलंद कर रहे मौलाना अरशद मदनी और असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोग ही वक्फ संपत्ति पर कब्जा किए हुए बैठे हैं।

उन्होंने कहा है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड आज वक्फ संशोधन बिल को लेकर जो अभियान चला रहा है उसने कभी भी पसमांदा मुसलमान का कोई सहयोग नहीं कहा किया है।

उन्होंने कहा है कि आमतौर पर कहा जा रहा है कि जो मुसलमान वक्फ बिल का समर्थन कर रहे हैं उनका पानी हुका पानी बंद हो जाएगा, उन्होंने कहा है कि हुक्का पानी ऐसे लोगों का बंद हो नहीं नहीं बल्कि अब ऐसी 15% आबादी वाले लोगों का हुक्का पानी बंद होने वाला है जिन्होंने गरीब मुसलमानों का हक मारा है।Full View

Tags:    

Similar News