मौसम ने बदली करवट- हिमाचल व उत्तराखंड में बर्फबारी- लैंडस्लाइड....
मलबा हटाने के लिए कई लोगों के साथ मशीनों को मौके पर भेजा गया है।;
नई दिल्ली। उत्तर भारत के राज्यों में मौसम ने करवट बदलते हुए लोगों को दोबारा से गर्म कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया है। हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड में बर्फबारी हुई है तो कश्मीर में लैंडस्लाइड की घटना से रास्ता बंद हो गया है।
बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के राज्यों में मौसम अचानक से पूरी तरह बदल गया है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी किए गए 15 राज्यों में बारिश के अलर्ट के चलते दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, केरल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हो रही है।
कश्मीर के पहगउमढ़ द्राबशला में भारी लैंड स्लाइड की वजह से किश्तवाड़- डोडा नेशनल हाईवे बंद हो गया है। लैंडस्लाइड से अनेक पर्यटक रास्ते में फंसे रह गए हैं। मलबा हटाने के लिए कई लोगों के साथ मशीनों को मौके पर भेजा गया है।
कश्मीर घाटी के अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी से मौसम में एक बार फिर से व्यापक ठंडी आ गई है, जिससे लोगों को दोबारा से गर्म कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ा है।