वसीम रिजवी ने नया कुरान पढ़ाने के लिए पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

अक्षर इस्लाम धर्म पर टिप्पणी कर विवादों में रहने वाली शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने एक बार फिर कुरान का मसला उठाया है।

Update: 2021-05-29 11:12 GMT

नई दिल्ली। अक्सर इस्लाम धर्म पर टिप्पणी कर विवादों में रहने वाले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने एक बार फिर कुरान का मसला उठाया है। कुछ दिन पूर्व भी वसीम रिजवी ने ही कुरान की 26 आयतों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट काफी नाराज हुआ था और वसीम रिजवी की याचिका खारिज करते हुए उन पर जुर्माना भी लगाया था।

वसीम रिजवी यहीं नहीं रुके उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर कुरान की आयतों का मसला उठाया है। वसीम रिजवी ने 26 आयतों हटवाकर नया कुरान लिखवाया है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी एक पत्र लिखा है।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में वसीम रिजवी ने 26 आयतों को हटाकर नया कुरान पढ़ाने की अपील की है। वसीम रिजवी ने कहा कि कुरान मजीद से 26 आयतों को हटाकर उन्होंने नया कुरान मजीद लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि मुसलमान के आखरी रसूल मोहम्मद के बाद कुरान ए मजीद को आखिरी बार इस्लाम के तीसरे उस्मान ने लिखा था। जिसको अब तक अल्लाह की किताब मानकर पढ़ा जाता है।

वसीम रिजवी के अनुसार कुरान ए मजीद में 26 आयते ऐसी है जो चरमपंथ को बढ़ावा देती है यह अल्लाह का कथन नहीं हो सकता। इसलिए वसीम रिजवी ने पीएम को पत्र लिखकर मदरसों में पुराना कुरान पढ़ाये जाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है और नई कुरान पढ़ाने की मांग की है।

जब सुप्रीम कोर्ट में 26 आयतों तो को हटाने के लिए वसीम रिजवी ने याचिका दायर की थी देश में उनके खिलाफ काफी विरोध हुआ था। अब देखना यह होगा कि वसीम रिजवी की नई कुरान पढ़ाने वाली चिठ्ठी पर क्या प्रतिक्रिया आती है।

Tags:    

Similar News