हनक दिखाने को बर्थडे पार्टी में लहराई पिस्टल- पुलिस के एक्शन में दबंग..

अब लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है।;

Update: 2024-12-24 06:13 GMT

नोएडा। धूमधाम के साथ आयोजित की जा रही बर्थडे पार्टी में पिस्टल लहराते हुए अपनी हनक दिखाने वाले युवक को एक्शन में आई पुलिस ने हवालात दिखा दी है। हनक के लिए पिस्टल लहराने वाले युवक के हथियार के लाइसेंस के कैंसिल की कार्यवाही की जा रही है।

दरअसल सोशल मीडिया पर बर्थडे पार्टी में हनक दिखाने के लिए लहराई गई पिस्टल का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तकरीबन 6 सेकंड के इस वीडियो को सेक्टर- 49 थाना क्षेत्र का होना बताया जा रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक नोएडा में बीते दिनों बर्थडे पार्टी आयोजित की गई थी, जिसमें युवक भी अपने साथ पिस्टल लेकर पहुंचा था।

बर्थडे पार्टी की मस्ती में डूब कर चूर हुए दबंग ने अपनी हनक दिखाने के लिए बर्थडे पार्टी में पिस्टल लहरानी शुरू कर दी। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

हनक दिखाने के लिए लहराई गई पिस्टल की वीडियो जैसे ही पुलिस के पास तक पहुंची, वैसे ही सक्रिय हुई पुलिस ने b3 शताब्दी एनक्लेव सेक्टर- 49 में रहने वाले आशुतोष गोले उर्फ रिंकू गोले को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बर्थडे पार्टी में लहराई गई पिस्टल भी बरामद कर ली है। अब लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है।Full View

Tags:    

Similar News