गणेश प्रतिमा विदाई यात्रा के दौरान गिरी छत- 30 से ज्यादा महिलाएं...

इसी दौरान अचानक से एक मकान की छत भरभराकर नीचे गिर गई।

Update: 2024-09-19 08:34 GMT

मुंबई। परंपरागत तरीके से धार्मिक रीति रिवाज के मुताबिक निकाली जा रही गणपति विसर्जन विदाई यात्रा के दौरान हुए छत गिरने के हादसे में 30 से 40 महिलाएं घायल हो गई है। यह घटना उस समय हुई जब गणेश विसर्जन विदाई यात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग छत के ऊपर और उसके नीचे सड़क किनारे खड़े हुए थे। घायल हुए लोगों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के भंडारा जनपद में हुई छत गिरने की घटना का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे 18 सितंबर दिन बुधवार को निकाली गई गणपति विसर्जन विदाई यात्रा का होना बताया जा रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक भंडारा जनपद में पारंपरिक तरीके से निकाली जा रही भगवान गणपति की विसर्जन विदाई यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंची महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में डांस करते हुए अपने आराध्य का गुणगान कर रही थी।

इस दौरान अनेक पुरुष महिलाएं और बच्चे भी मकान के छज्जे के नीचे खड़े होकर भगवान गणपति की विसर्जन विदाई यात्रा को देखने लगे। इसी दौरान अचानक से एक मकान की छत भरभराकर नीचे गिर गई।

जिसके चलते मौके पर बुरी तरह से अफरा तफरी मच गई, हादसे में घायल हुई 30- 40 महिलाओं को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags:    

Similar News