सुक्खू ने भगवान बिरसा मुंडा बलिदान दिवस पर किया नमन

महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय मूल्यों के रक्षक 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा बलिदान दिवस पर नमन किया।

Update: 2024-06-09 07:47 GMT

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय मूल्यों के रक्षक 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा बलिदान दिवस पर नमन किया।

सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान ने आदिवासी समाज सहित पूरी दुनिया में आत्मसम्मान और गरिमा की भावना को मजबूत किया, वह शोषित और पीड़ितों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

Tags:    

Similar News