डीजे पर डांस का इतना बुरा परिणाम- लड़की के बाल समेत उखडी चमड़ी

इंटर कालेज में कक्षा 10 की छात्रा को तुरंत लहूलुहान हालत में एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया।;

facebooktwitter-grey
Update: 2023-05-24 06:49 GMT
डीजे पर डांस का इतना बुरा परिणाम- लड़की के बाल समेत उखडी चमड़ी
  • whatsapp icon

प्रयागराज। कानफोडू आवाज के साथ बज रहे डीजे पर डांस करते समय लड़की के बाल जनरेटर में फंसकर पूरी तरह से उखड़ गए। हालात ऐसे हुए कि लड़की के सिर के बालों के साथ उसकी चमड़ी तक उखड गई। खून से बुरी तरह से लथपथ लड़की को अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों को टांके लगाने पड़े। 2 दिन बाद होश में आई लड़की की अब सर्जरी की तैयारी चल रही है। दरअसल प्रयागराज के हंडिया के डोकरी गांव में बीते सोमवार को निमहरा राम मंदिर में चल रहे निशान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामफल भरतिया की 16 वर्षीय बेटी गुंजा अपने परिवार के लोगों के साथ गई थी। निशान के साथ चल रहे अन्य लोगों के साथ वह भी कार्यक्रम में बज रहे डीजे के गीतों पर डांस कर रही थी।

डीजे को बिजली देने के लिए जनरेटर की व्यवस्था की गई थी, लेकिन डीजे में लगा जनरेटर का पंखा गलत तरीके से बाहर की तरफ लगा हुआ था। जिस समय गुंजा डीजे पर डांस कर रही थी तो उसके बाल जनरेटर के पंखे में फंस गए और वह पूरी तरह से उखड़ गए। हालात ऐसे हुए कि लड़की के सिर के बालों के साथ उसकी चमड़ी तक निकलकर बाहर आ गई। इंटर कालेज में कक्षा 10 की छात्रा को तुरंत लहूलुहान हालत में एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों को उसके सिर में तकरीबन 700 टांके लगाने पड़े। आज छात्रा को होश आया है। अब चिकित्सक उसकी सर्जरी की तैयारी में जुट गए हैं।

Tags:    

Similar News