मिली कामयाबी- जबरन वसूली कर रहे दो उग्रवादी गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने अभी तक उग्रवादियों को काबू करने में काफी सफलता प्राप्त की है।;

Update: 2025-01-09 11:23 GMT

नई दिल्ली। पूरी तरह से अशांत होने के बाद मणिपुर में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने वाले सुरक्षा बलों ने जबरन वसूली करने के आरोप में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ अब कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

मणिपुर के काकचिंग जनपद में एक बड़ी कार्यवाही करते हुए सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी ताइबंगनबा से जुड़े दो उग्रवादियों को जबरन वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सुरक्षा बलों द्वारा दोनों उग्रवादियों की गिरफ्तारी उस समय की गई जब दोनों काकचिंग जनपद के सुगनू, चेयरेल और काकचिंग खुनौ इलाके में जबरन वसूली अभियान चला रहे थे।

दो उग्रवादियों की गिरफ्तारी से मणिपुर को अशांत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे उग्रवादी संगठनों में एक बार फिर से बुरी तरह हड़कंप मच गया है।

उल्लेखनीय है कि मणिपुर राज्य पिछले काफी समय से अशांत चल रहा है, जिसके चलते केंद्र द्वारा राज्य में बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। राज्य की सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले सुरक्षा बलों ने अभी तक उग्रवादियों को काबू करने में काफी सफलता प्राप्त की है।Full View

Tags:    

Similar News