सोमवार से ही श्रावण मास की शुरुआत व समापन- बन रहा महायोग

श्रद्धालुओं को इस बार बन रहे महायोग के चलते भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होगी।

Update: 2024-06-23 08:07 GMT

वाराणसी। भगवान भोलेनाथ को अतिप्रिय श्रवण मास की शुरुआत इस बार सोमवार से हो रही है और सोमवार के दिन ही श्रावण मास का समापन भी होगा। जिसके चलते श्रद्धालुओं को इस बार बन रहे महायोग के चलते भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होगी।

भोलेनाथ को प्रिय सावन मास की शुरूआत इस बार सोमवार से हो रही है और सोमवार को ही सावन महीने का समापन होगा। इस बार बन रहे महायोग की वजह से सावन में पांच सोमवार भी पड़ेंगे।

महायोग में भगवान शिव की पूजा व आराधना करने वाले भक्तों पर भगवान शिव की कृपा बरसेगी। सावन की शुरूआत 22 जुलाई से होगी। इस दिन सुबह से शाम तक प्रीति योग रहेगा। वहीं सुबह से रात साढ़े 10 बजे तक सावन नक्षत्र रहेगी।

सावन का समापन 19 अगस्त को होगा। सावन का महीन देवाधिदेव महादेव को अत्यंत प्रिय है। इसलिए भगवान शिव की पूजा-अर्चना, शिवालयों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और अभिषेक आदि अनुष्ठान करवाए जाते हैं। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत देश भर में कई स्थानों पर कांवड़ यात्राएं भी निकलती है।Full View

इस बार सावन कुल 29 दिनों का होगा। सावन में काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दर्शन को देश भर से भक्तों का रेला उमड़ता है। काशी के विद्वानों की मानें तो हिंदू धर्म में सावन की शुरूआत और समापन सोमवार से होना दुर्लभ संयोग माना जाता है। श्रावण मास के महात्म्य के श्रवण मात्र से तमाम सिद्धियों की प्राप्ति होती है।

Tags:    

Similar News