चलती बस में महिला से सेक्स- MD ने मजा किया किरकिरा- चालक परिचालक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा था, जिसे हाथरस की रोडवेज बस के कंडक्टर का होना बताया जा रहा है।

Update: 2023-07-02 08:20 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य बस सड़क परिवहन निगम की चलती बस में महिला यात्री के साथ सेक्स करते हुए अपनी तबीयत रंगीन करने वाले कंडक्टर का निगम के एमडी ने मजा किरकिरा कर दिया है। पुलिस के हाथों सौंपे गए कंडक्टर के साथ बस की बत्तियां बुझाने वाले चालक को भी बर्खास्त करते हुए निगम से दोनों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।

शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुई चलती रोडवेज बस में महिला के साथ सेक्स करने की वीडियो का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश राज्य बस सड़क परिवहन निगम के एमडी की ओर से बड़ी कार्यवाही की गई है। ताज नगरी आगरा से चलकर राजधानी लखनऊ के आलमबाग बस स्टेशन पर आ रही हाथरस डिपो की बस के कंडक्टर एवं परिचालक को बर्खास्त करते हुए एमडी द्वारा दोनों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।


परिवहन निगम के एमडी द्वारा यह कार्यवाही हाथरस आरटीओ की रिपोर्ट पर अंजाम दी गई है। जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि हाथरस डिपो कि बस पर तैनात कंडक्टर ने रात के समय चालक की सहायता से बस की बत्तियां बुझाने के बाद महिला यात्री के साथ सैक्स की घटना को अंजाम दिया था। जांच में यह भी पता चला है कि बस में बैठे हुए यात्रियों ने परिचालक की महिला यात्री के साथ अश्लील हरकत का विरोध भी किया था, जिसे लेकर कंडक्टर द्वारा यात्रियों के साथ चोरी और सीनाजोरी केी तरह हठधर्मी दिखाते हुए गाली गलौज भी की गई थी।Full View

उल्लेखनीय है कि शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा था, जिसे हाथरस की रोडवेज बस के कंडक्टर का होना बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में उत्तर प्रदेश राज्य बस सड़क परिवहन निगम की बस का कंडक्टर गाड़ी में यात्रा कर रही एक महिला यात्री के साथ शारीरिक संबंध बनाता हुआ दिख रहा है। कंडक्टर ने अपनी इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से चालक के हाथों गाड़ी की लाइट को ऑफ करा दिया था। कंडक्टर को महिला यात्री के साथ संबंध बनाते हुए बस में सफर कर रहे अन्य यात्रियों ने देख लिया। जिसके चलते उन्होंने कंडक्टर की इस बेशर्मी और निर्लज्जता भरी हद करतूत की वीडियो बना ली थी।

Tags:    

Similar News