महिला अपराधों को लेकर काले कपड़ों में प्रदर्शन- विधानसभा का घेराव..

उत्तर प्रदेश के साथ देशभर में महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।;

Update: 2024-08-13 12:29 GMT
महिला अपराधों को लेकर काले कपड़ों में प्रदर्शन- विधानसभा का घेराव..
  • whatsapp icon

लखनऊ। महिलाओं के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं के मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सैकड़ो महिलाओं द्वारा काला फीता बांधकर एवं काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस मुख्यालय से जुलूस निकालकर विधानसभा की तरफ बढ़ रही महिलाओं को पुलिस ने ट्रिपल लेयर की बेरिकेडिंग करते हुए उनके रास्ते में लोहे की दीवार खड़ी कर दी।

मंगलवार को राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में इकट्ठा हुई कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने महिलाओं पर हो रही आपराधिक वारदातों के विरोध में काला फीता बांधकर और काले कपड़े पहनकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है‌।

राजधानी स्थित कांग्रेस मुख्यालय से निकलकर विधानसभा का घेराव करने जा रही महिलाओं को पुलिस ने ट्रिपल लेयर की बेरिंकेटिंग खड़े करते हुए उनका रास्ता रोक लिया। रास्ता रोके जाने से गुस्साई महिलाएं भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बेरिकेडिंग के ऊपर चढ़ गई‌।

इस दौरान ममता चौधरी ने कहा है कि पूरे उत्तर प्रदेश के साथ देशभर में महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यह बात एनसीआरबी का आंकड़ा भी उजागर कर रहा है। ममता चौधरी ने कहा है कि हाथरस और उन्नाव समेत उत्तर प्रदेश के कई ऐसे जनपद हैं जहां महिलाओं के साथ जघन्य आपराधिक घटनाएं हुई है। उन्होंने कहा कि आज पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं भी महिलाओं को इंसाफ नहीं मिल रहा है जिसके चलते वह खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है।

Tags:    

Similar News