अब हुए आईएएस के तबादले- दुर्गा शक्ति नागपाल बनी बांदा डीएम

प्रतीक्षारत चल रही आईएएस अधिकारी संयुक्ता समददार को अब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र उत्तर प्रदेश का आयुक्त बनाया गया है।;

Update: 2023-04-01 06:37 GMT

लखनऊ। शासन की ओर से चलाई जा रही तबादला एक्सप्रेस के अंतर्गत इस बार आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। तकरीबन आधा दर्जन आईएएस अफसरों का तबादला कर इधर से उधर भेजा गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की विशेष सचिव दुर्गा शक्ति नागपाल को अब बांदा का नया डीएम बनाया गया है।

शनिवार को शासन की ओर से आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। 5 आईएएस अफसर ट्रांसफर करते हुए इधर से उधर भेजे गए हैं। शासन की ओर से जारी की गई ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक विशेष सचिव खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश शासन दिव्य प्रकाश गिरी को अब स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन नियुक्त किया गया है। प्रतीक्षारत चल रही आईएएस अधिकारी संयुक्ता समददार को अब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र उत्तर प्रदेश का आयुक्त बनाया गया है।

विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा उत्तर प्रदेश शासन जो राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज में स्थानांतरणधीन थे, अब राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश सदस्य न्यायिक प्रयागराज के पद पर किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा उत्तर प्रदेश शासन के पद पर यथावत बनाए रखा गया है। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव आनंद कुमार अब राजस्व परिषद में न्यायिक सदस्य बनाए गए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन की विशेष सचिव दुर्गा शक्ति नागपाल को अब बांदा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

Tags:    

Similar News