BJP संगठन में अब किन्नरों की होगी एंट्री- हरी झंडी का इंतजार

भारतीय जनता पार्टी के संगठन में अब थर्ड जेंडर यानी किन्नर समाज की एंट्री होनी जा रही है।

Update: 2023-10-15 07:09 GMT

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के संगठन में अब थर्ड जेंडर यानी किन्नर समाज की एंट्री होनी जा रही है। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के संगठन में किन्नर को उपाध्यक्ष बनाने पर मंथन चल रहा है। इसके लिए बाकायदा रूपरेखा तैयार कर पार्टी हाई कमान को प्रस्ताव भेजा गया है। संगठन मंत्री से हरी झंडी मिलते ही किन्नरों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

दरअसल अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को मददेनजर रखते हुए भारतीय जनता पार्टी का संगठन लगातार नए-नए फॉर्मूलों पर काम कर रहा है। पिछड़े और दलित समाज के साथ ही पसमांदा मुसलमान के विश्वास को जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाई जा रही मुहिम के बीच भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने थर्ड जेंडर को हर जिले में उपाध्यक्ष बनाने को लेकर अपना प्रस्ताव हाई कमान को भेजा है।

इसके अलावा संगठन के अलग-अलग पदों पर भी किन्नरों को रखने का विचार किया जा रहा है। तैयार की गई रूपरेखा का प्रारूप हाई कमान को मंजूरी के लिए भेजा गया है। संगठन मंत्री से इसकी हरी झंडी मिलते ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित चौधरी ने कहा है कि थर्ड जेंडर को राजनीति की मुख्य धारा से जोड़ने के मध्य नजर संगठन की ओर से यह प्लान बनाया गया है।

Full View

Tags:    

Similar News