जजपा अध्यक्ष की गाड़ी से नीलगाय की मौत- कार हुई बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गाड़ी से टकराई नील गाय की मौत हो गई है।

Update: 2024-07-26 12:20 GMT

जींद। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गाड़ी से टकराई नील गाय की मौत हो गई है। जबकि गाड़ी में सवार राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनकी पत्नी पूरी तरह से सुरक्षित है। लेकिन इस दुर्घटना में जजपा नेता की कार क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जजपा नेता और उनकी पत्नी को दूसरी गाड़ी से गंतव्य की ओर रवाना किया है।

शुक्रवार को जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला अपनी पत्नी नैना चौटाला के साथ गाड़ी में सवार होकर सिरसा से चलकर चंडीगढ़ जा रहे थे। अपराहन तकरीबन 2:00 बजे जब उनकी गाड़ी ढकाल गांव के पास से होकर गुजर रही थी तो गाड़ी के सामने अचानक नील गाय आ गई। गाड़ी की सीधी टक्कर नील गाय को जाकर लगी। इससे गाड़ी तो क्षतिग्रस्त हो ही गई साथ ही नील गाय की भी मौके पर मौत हो गई।

इस दुर्घटना में डॉक्टर अजय सिंह चौटाला तथा कार में बैठी उनकी पत्नी बाल-बाल बच गए हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अजय सिंह चौटाला और उनकी पत्नी को दूसरी गाड़ी में बैठाकर चंडीगढ़ के लिए रवाना किया है।

Tags:    

Similar News