सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से टूटे कई मकान- कई घरों में आई दरारें- चार...

धमाके की चपेट में आकर जख्मी हुए चार लोगों को पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Update: 2024-01-26 10:50 GMT

आगरा। मकान के भीतर रखें गैस सिलेंडर में हुए ब्लास्ट के धमाके की चपेट में आने से चार मकान टूट गए हैं। कई मकानों में दरारें आ गई है। धमाके की चपेट में आकर जख्मी हुए चार लोगों को पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके की आवाज से लोग अभी तक बुरी तरह सहमे हुए हैं।

शुक्रवार को सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में बने काशीराम आवास के ए ब्लॉक में रहने वाले दिलीप कुमार के मकान में रखे गैस सिलेंडर के भीतर जोरदार धमाका हो गया। जिस समय सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ उस समय घर के भीतर दिलीप की पत्नी विमला देवी, बेटी स्नेहा, प्रियंका और मुकेश धमाके की चपेट में आकर जख्मी हो गए।

सिलेंडर में हुए ब्लास्ट का धमाका इतना जोरदार था कि पड़ोसी लखन के मकान की दीवारें हिल गई। इसी दौरान उसे जब लोगों की चीज पुकार सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो आसपास के तीन अन्य मकान भी टूटे पड़े थे और उनका मलबा इधर-उधर बिखरा हुआ था।

सभी लोग नीचे की तरफ भाग रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उठाकर अस्पताल ले गई। बताया जा रहा है कि दिलीप के घर के भीतर तीन सिलेंडर रखे हुए थे, जिनमें से छोटे सिलेंडर में यह खतरनाक ब्लास्ट हुआ है। दो सिलेंडर सही सलामत मिले हैं। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चल रही है।

Tags:    

Similar News