चलो भागो यहां से बांग्लादेश- रोहिंग्याओं को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

हमलावरों का नेतृत्व कर रहे गौ रक्षक का कहना है कि उसे इसके लिए कोई पछतावा नहीं है।;

Update: 2024-08-09 05:58 GMT
चलो भागो यहां से बांग्लादेश- रोहिंग्याओं को दौड़ा दौड़ा कर पीटा
  • whatsapp icon

नई दिल्ली। पड़ोसी देश बांग्लादेश में हुए तख्ता पलट के बाद वहां अल्पसंख्यकों के रूप में रह रहे हिंदुओं पर जानलेवा हमलों व लूट की प्रतिक्रिया में कुछ रोहिंग्या मुसलमान को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। हमलावरों का नेतृत्व कर रहे गौ रक्षक का कहना है कि उसे इसके लिए कोई पछतावा नहीं है।

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के गाल पर झन्नाटेदार तमाचा जड़कर चर्चा में आए कथित गौ रक्षक दक्ष चौधरी ने रोहिंग्या मुसलमानों को अपने साथियों की सहायता से दौड़ा दौड़ा कर पीटा और कहा कि चलो भागो यहां से और सीधे बांग्लादेश जाओ।

गौ रक्षक दक्ष चौधरी का कहना है कि बांग्लादेश में हुए तख्ता पलट के बाद वहां पर अल्पसंख्यकों के रूप में रह रहे हिंदुओं मारपीट, लूट और हत्या के साथ मंदिरों पर कट्टरपंथियों द्वारा जो हमले किए गए हैं उसकी प्रतिक्रिया में यह कार्यवाही की गई है।

सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर रोहिंग्या मुसलमानों की पिटाई को कबूल करते हुए दक्ष चौधरी ने कहा है कि उसने जो कुछ किया है उसके लिए उसे कोई पछतावा नहीं है।

Tags:    

Similar News