लैंडस्लाइड में पहाड़ से गिरी चट्टान से ध्वस्त हुआ मकान- महिला की मौत

जिन्हें बाहर निकालने के लिए राहत टीमें में लगतार प्रयासों में जुटी हुई है।

Update: 2024-08-31 08:25 GMT

विजयवाड़ा। भारी बारिश के कारण हुए भारी लैंड स्लाइड के दौरान पहाड़ से गिरी चट्टान से मकान भरभराकर गिर गया। जिसके मलबे में दबकर 24 साल की महिला की मौत हो गई है। जख्मी हुई दो अन्य महिलाओं को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के दो अन्य सदस्य अभी मलबे के भीतर दबे हुए हैं।

शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के मोगलराजपुरम में हुई एक बड़ी घटना में भारी बारिश के दौरान पहाड़ से एक चट्टान नीचे स्थित घर के ऊपर गिर गई। चट्टान की मार से बेहाल हुआ मकान भरभराकर गिर गया। जिसके मलबे में भीतर रह रहे लोग दब गए।

मकान गिरने की जानकारी मिलते ही सक्रिय हुई एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना शुरू कर दिया।

हादसे में 24 साल की एक महिला की मौत हुई मिली है। मलबे से निकाली गई दो महिलाओं को घायल अवस्था में ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के दो अन्य सदस्य अभी मलबे के भीतर दबे हुए हैं। जिन्हें बाहर निकालने के लिए राहत टीमें में लगतार प्रयासों में जुटी हुई है।Full View

Tags:    

Similar News