वास्तुकला पर आधारित डूडल बनाकर गूगल मना रहा है भारत की आजादी का जश्न

इससे पहले 2023 में गूगल का डूडल दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली नम्रता कुमार ने बनाया था।

Update: 2024-08-15 03:26 GMT

नई दिल्ली। भारत आज अपनी आजादी का 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस राष्ट्रीय पर्व पर हर भारतीय देशभक्ति से सराबोर है। सर्च इंजन गूगल ने भी खास डूडल बनाकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

गूगल 2024 में भारत के स्वतंत्रता दिवस को वास्तुकला आधारित थीम के साथ मना रहा है। गूगल के इस डूडल को वृंदा जावेरी ने बनाया है, जो एक स्वतंत्र कला निर्देशक, चित्रकार एवं एनिमेटर हैं। सुश्री जावेरी इस समय अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में रहती हैं और संपादकीय चित्रण बनाने के अलावा प्रमुख कंपनियों, स्टूडियो और विभिन्न उद्योगों के लिए सेल एनिमेशन, स्टाइल फ्रेम और उत्पाद चित्रण भी बनाते हैं।

इस वर्ष गूगल के डूडल में देश की विभिन्न संस्कृतियों को एक ही धागे में पिरोकर दिखाया गया है। गूगल के डूडल में भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से सजे पारंपरिक दरवाजे और खिड़कियां दर्शायी गयी हैं। इससे पहले 2023 में गूगल का डूडल दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली नम्रता कुमार ने बनाया था।

Tags:    

Similar News